अल्मोड़ा:- माल रोड को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मिलेंगे इतने लाख रुपए….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले की माल रोड को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए₹800000 की धनराशि मिलेगी। बता दें कि माल रोड नगर की मुख्य सड़क है और ऐसे में वह ₹800000 से गड्ढा मुक्त होगी। सड़क सुधारीकरण होने से यात्रियों और पर्यटकों को खतरे से मुक्ति मिलेगी और सड़क पर पैच भरने हेतु स्वीकृति भी मिल चुकी है।

नगर की मुख्य सड़क पर डामर उखड़ने से काफी गड्ढे बन चुके हैं जो की आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं ऐसे में लंबे समय से सड़क पर पैच भरान नहीं किया गया। अब लोक निर्माण विभाग माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक ₹800000 से पैच भरान कर सड़क को गड्ढा मुक्त बनाएगा और जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है और काम शुरू किया जाएगा।