Almora- जिले में बर्फबारी जारी………. देखें नजारे

अल्मोड़ा। जनपद में बीते बुधवार की दोपहर बाद से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ था जिस कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया। तथा आज गुरुवार की सुबह से ही मौसम काफी खराब चल रहा है। जिले में गुरुवार की सुबह से ही बारिश हो रही है और अब बर्फबारी भी शुरू हो गई है बर्फबारी के शुरू होने के बाद जिले का तापमान काफी गिर गया है जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। कसार देवी, शीतला खेत, वृद्ध जागेश्वर, झाकरसैम तथा नगरीय क्षेत्र समेत कई इलाकों में में बर्फबारी शुरू हो गई है। नगर में इस बर्फबारी के दौर में सबसे अधिक कठिनाई राजनीतिक दलों को अपने दलों का प्रचार करने में आ रही है मगर फिर भी राजनीतिक दल गांव-गांव घूमकर प्रचार कर रहे हैं। फिलहाल नगर में बर्फबारी के कारण लोगों को कपकपी छूट रही है। तथा ठंड के बीच बर्फ के नजारे काफी लुभावने नजर आ रहे हैं।