Almora- सर्द मौसम में पिघल रही है बर्फ….. पड़ रहा है जलवायु परिवर्तन का असर…..मौसम विभाग के अधिकारियों ने कही यह बात

अल्मोड़ा। सर्द मौसम में बर्फ का पिघलना काफी असामान्य सी घटना है। बता दें कि बर्फ की सफेद चादर से ढकी हिमालय की चोटियां अब काली दिखाई देने लगी है और पहाड़ों पर भी जलवायु परिवर्तन का असर दिखाई दे रहा है।

बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है जिससे चोटिया पिघल रही है। शीतकाल में पहाड़ का मौसम सुहावना हो जाता है। विहंगम हिमालय की चोटियां काफी खूबसूरत दिखाई देती हैं और देश तथा विदेश से सैलानी प्रकृति का रूप देखने के लिए काफी दूर दराज से यहां पहुंचते हैं लेकिन इस बार हिमालय की चोटियों से बर्फ गायब होते हुए दिखाई दे रही है और चोटियां काली दिखाई दे रही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन का असर है धीरे-धीरे धरती गर्म हो रही है और उसका असर हिमालय पर भी दिखाई दे रहा है। समय से बारिश ना होना, शीतकाल में तापमान बढ़ना आदि प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने की ओर संकेत कर रहा है। वही मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन का असर है और मौसम चक्र बदल रहा है। जमीन में नमी है और जल्द बारिश नहीं हुई तो आगामी रबी की फसल के लिए यह नुकसानदायक होगा।