
अल्मोड़ा| जिले के जिला जज कौशल किशोर शुक्ला का स्थानांतरण नैनीताल में विजिलेंस रजिस्ट्रार के पद पर किया गया है| अब उनके स्थान पर श्रीकांत पांडे जिले के नए जिला जज होंगे, जो वर्तमान में रुद्रप्रयाग में जिला जज के पद पर तैनात थे| अब जल्द ही वह अल्मोड़ा में तैनाती लेंगे|
बता दें, नीना अग्रवाल को यहां का फैमिली यस नियुक्त किया गया है| इससे पूर्व वह नैनीताल में तैनात थी| साथ ही जिले में तैनात फैमिली जज पारुल गैरोला को अपर जिला जज पद पर नियुक्ति मिली है|
