
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी में बीते 15 फरवरी 2024 को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हो चुका है। शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत गाकर किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह के द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंच का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूरन राम के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर मासी के प्रधानाचार्य गोकुल चंद्र और ग्राम ऊंचावाहन के प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और सरस्वती शिशु मंदिर मासी के प्रधानाचार्य गोकुल चंद्र ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। ऊंचावाहन के प्रधान ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

