अल्मोड़ा। आज दिनांक 2 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय मासी अल्मोड़ा में एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह द्वारा की गई और व्याख्यान भी दिए गए। डॉ गौरव कुमार असि.प्रोफेसर शिक्षा शास्त्र ने एड्स सुरक्षा एवं बचाव विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में एन.एस.एस. प्रभारी पूरन राम ने भी विचार व्यक्त किए हैं तथा प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह ने जीवन शैली को तनाव रहित एवं सादगी पूर्ण बनाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर निशा द्वारा किया गया और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह रजवार, रविंद्र सिंह नेगी, सुनील कुमार ,सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।