
अल्मोड़ा। नगर में स्थित अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के 5 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अल्मोड़ा के लिए यह विषय काफी गौरवान्वित करने वाला है। बता दें कि प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई है, कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग और हॉकी प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के 5 छात्रों का चयन हुआ है जिनमें हॉकी के लिए ललित बिष्ट, मानस कनवास, कमलेश कुमार आर्या और पवन सिंह रौतेला का चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जबकि तन्मय बिष्ट का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बता दें कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आगामी 7 नवंबर 2022 को रुद्रपुर में होने जा रही है। इसके अलावा हॉकी प्रतियोगिता 7 नवंबर 2022 को टनकपुर में होगी। विद्यार्थियों के चयन को लेकर प्रभारी सीईओ सत्यनारायण, पीएस जंगपांगी, राजेंद्र कनवाल आदि द्वारा खुशी जताई गई है।

