
अल्मोड़ा। जिले के डीएम विनीत तोमर ने नार्को समन्वय समिति की बैठक की। बता दें कि बैठक में उन्होंने नशे की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चरस ,अफीम के चलन पर चिंता जताई है और निर्देश दिए कि नशे की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसा जाए। बता दे कि कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में नशे की सामग्री की सप्लाई करने वाले अपराधियों की खोजबीन की जाए और नशीले पदार्थों के सोर्स तक पहुंचकर उन्हें तोड़ा जाए।
डीएम ने जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की और कहा कि स्कूलों में समय-समय पर बच्चों के अभिभावकों के साथ नशा मुक्ति को लेकर बैठक की जाए जिससे उन्हें जागरूक किया जा सकता है और नशा मुक्ति अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में 100 मीटर के दायरे में नशा बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

