
अल्मोड़ा| नगर के गोलनाकरड़िया निवासी सचेंद्र सिंह पंवार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है| आईएमए देहरादून से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त करके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर आसीन हुए हैं| सचेंद्र के पिता यशवंत सिंह पंवार अल्मोड़ा में एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और माता दीपा पंवार गृहणी है| सचेंद्र के दादा सेवानिवृत्त सूबेदार चंदन सिंह पंवार भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊँ रेजीमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए| उन्होंने 28 वर्ष तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी| सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है|
