
अल्मोड़ा। जिले में सड़के तिरंगा स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी। सांस्कृतिक नगरी में रात के समय अंधेरे से स्ट्रीट लाइट मुक्ति दिलाएगी नगर निगम में शहर की खूबसूरती को और अधिक बढ़ाने के लिए और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह पहल की है। योजना के तहत नगर की मुख्य सड़कों पर तिरंगा स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएगी जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे और सड़के भी देशभक्ति के रंग बिखरेगी। पहले चरण में माल रोड पर करबला से पांडेखोला तक 5 लाख की लागत के साथ 200 तिरंगा स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएगी। इससे ना सिर्फ सांस्कृतिक नगरी को एक अद्भुत पहचान मिलेगी बल्कि रात में सैर करने वाले पर्यटकों को भी इससे आकर्षित किया जाएगा और उन्हें एक अलग ही अनुभव प्राप्त होगा तथा तिरंगा स्ट्रीट लाइट से देशभक्ति का रंग भी सड़कों पर बिखरेगा।

