
अल्मोड़ा। जिले में सेवानिवृत्ति केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा मासिक बैठक की गई। बता दें कि इस दौरान उन्होंने ठंड से बचाव के लिए लकड़ी और कोयले की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की है। इस बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने कई मुद्दों पर मंथन किया और नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर चर्चा भी की गई।
सक्षम अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। नगर पालिका सभागार में हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों ने ठंड के दिनों को देखते हुए टालों में लकड़ी और कोयले की व्यवस्था करने, जिला मुख्यालय के अस्पतालों में रोगी पर्ची की धनराशि को कम करने ,अपर माल रोड में सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही करने, स्यालीधार व धारानौला की ओर ई-रिक्शा का संचालन करने समेत कई मांगे की है और उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ चुकी है इसके लिए लकड़ी और कोयले की व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए। बैठक में समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पीसी जोशी, एएस कार्की, गंगा सिंह फर्त्याल , गणेश सिंह बिष्ट समेत कई सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद रहे।

