Almora:- छात्र संघ चुनाव में घोषित हुए परिणाम…… जानिए नवनिर्वाचित प्रत्याशियों के नाम

अल्मोड़ा नगर में स्थित एसएसजे परिसर में आज दिनांक 24 दिसंबर 2022 को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जिनके परिणाम भी आ चुके हैं। छात्रसंघ चुनाव के परिणाम कुछ इस प्रकार है। अध्यक्ष पद में पंकज कार्की 2063 वोटों के साथ विजय रहे। उपाध्यक्ष में पंकज फर्त्याल निर्विरोध निर्वाचित हुए है, वही छात्रा उपाध्यक्ष में रुचि 1667 वोटों के साथ निर्वाचित हो चुकी है, सचिव में गौरव भंडारी ने 1740 मतों के साथ जीत दर्ज की है। कोषाध्यक्ष में अमित फर्त्याल 1124 वोटों के साथ निर्वाचित हुए है। सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत निर्विरोध चुने गए है, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में देवाशीष धनिक 1470 मतों के साथ विजय रहे हैं इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि रोहित बेलवाल निर्विरोध ,विज्ञान संकाय प्रतिनिधि भारतेंदु पंत निर्विरोध, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश निर्विरोध, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि दिव्यांशु जोशी निर्विरोध, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि निकिता टम्टा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।