
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विकासखंड ताड़ीखेत के चौगांव फलदाकोट में लगने वाले चैतव कौतिक मेले की तैयारी को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई और इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारी को लेकर जिम्मेदारी सौंपी और निर्देश दिए कि मेले की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हो। उन्होंने साफ सफाई, जलापूर्ति ,सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए हैं यह मेल 12 अप्रैल से शुरू होगा और 3 दिन तक चलेगा। मेले का मुख्य आयोजन 14 अप्रैल को जैनोली सैमधार में होगा। बैठक के दौरान तय किया गया कि चिलियानौला नगर पालिका 9 अप्रैल को मेला स्थल की साफ सफाई करेगी और वहां मेले के दौरान दो पर्यावरण मित्र और विभागीय कूड़ा वाहन तैनात रहेगा। जिला पंचायत को 14 और 15 अप्रैल को मुख्य आयोजन स्थल में सफाई की जिम्मेदारी दी गई है।

