![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत तहसील में स्थित रानी झील अलग ही लुक में नजर आएगी। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने झील की मरम्मत तथा उसे सजाने के कार्यों के लिए जिला योजना से ₹1500000 की स्वीकृत धनराशि का शिलान्यास किया। रानी झील की मरम्मत और उसे अधिक सुंदर बनाने के लिए 15 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है और इसका विधिवत शिलान्यास भी विधायक प्रमोद नैनवाल द्वारा कर दिया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कहा कि रानी झील नगर में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा यदि झील का सौंदर्यिकरण होता है तो इसके प्रति पर्यटक और भी अधिक आकर्षित होंगे तथा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रानीखेत में स्थित रानी झील आकर्षण का एक मुख्य केंद्र है जहां सैलानी मनोरंजन के लिए जाते हैं और झील की मरम्मत के लिए जिला योजना से ₹1500000 की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है तथा अब रानी झील एक अलग ही लुक में नजर आएगी और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)