अल्मोड़ा:- श्री रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में होगा रामलीला का मंचन

अयोध्या में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अल्मोड़ा जिले के निवासी भी काफी उत्साहित हैं। जिले में इस दिन को लेकर काफी उत्साह है और 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में राम लाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अल्मोड़ा में भी विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा और सुंदरकांड के बाद भजन कीर्तन होंगे।

इसके साथ ही हवन और दीपोत्सव का कार्यक्रम भी तय किया गया है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में इस दिन माहौल काफी भक्तिमय रहने वाला है। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में 11:00 बजे श्री राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी और भजन कीर्तन होंगे तथा शाम 6:45 से रामलीला का मंचन होगा और 6:30 बजे से ही दीपोत्सव कार्यक्रम में रखा गया है तथा रत्नेश्वर मंदिर के प्रमुख जंग बहादुर थापा के अनुसार दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बालेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ व रामलीला मैदान ढूगाधारा में हवन भी किया जाएगा वही पातलीबगड़ में स्थित श्री राम मंदिर में भजन कीर्तन होंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक करते हुए अयोध्या में सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जिले में भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। सभी मंडलों में मिष्ठान वितरण करने का निर्णय भी लिया गया है।