
अल्मोड़ा। जिले के कोसी में बिजली लाइन में फाल्ट आने के चलते जिला मुख्यालय के जलाशय के लिए पंपिंग रुक गई। बता दें कि यह पंपिंग 5 घंटे तक बाधित रही जिसके चलते कई मोहल्लो में आंशिक तौर पर जलापूर्ति नहीं हो पाई। पानी बाधित होने के कारण 80,000 की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी की व्यवस्था करते हुए अपनी ज़रूरतें पूरी करी। बता दे कि बीते रात 9:00 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो कि रात को 2:00 बजे सुचारू हो पाई और इससे नगर स्थित 10 जलाशयो में पर्याप्त तौर पर पानी की उपलब्धता नहीं होने से 60 मोहल्लो के लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी का कहना है कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद जलाशयों के लिए पंपिंग शुरू कर दी गई और रविवार को सभी मोहल्लो को पर्याप्त रूप से जलापूर्ति हो पाएगी।

