Almora -: जिले में इस दिन से पल्स पोलियो अभियान,50800 से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

अल्मोड़ा| अल्मोड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 27 फरवरी से होगी| विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है| केंद्र और स्कूलों में 27 फरवरी को पोलियो की खुराक दी जाएगी इसके अगले 2 दिन घर-घर जाकर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी| अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के 50800 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय हुआ है| स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होनी थी लेकिन जनवरी में कोविड-19 के तेजी से बढ़ने के कारण अभियान को स्थगित कर दिया गया था अब जब स्थिति सामान्य होने लगी है तो 27 फरवरी को अभियान की शुरुआत किय जाएगी| पहले दिन केंद्रों में खुराक पिलाई जाएगी फिर 2 दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी| जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी इंद्र सिंह ने कहा कि 27 फरवरी से अभियान चलेगा 50 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है|