Almora- गौरवान्वित करने वाला पल………. कमला नेहरू पुरस्कार के लिए हुआ 23 बच्चो का चयन

यह काफी गौरवान्वित करने वाला पल है, कि भिकियासैंण विकासखंड स्तर पर 2020-21 में जिन बच्चों ने परीक्षा के दौरान निर्धारित अंक हासिल किए हैं उन बच्चों को कमला नेहरू पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। भिकियासैंण विकासखंड स्तर पर निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले 23 बच्चे हैं जिनकी मां को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में डीएनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भतरौजखान के 9 बच्चों के नाम शामिल हैं।


तथा निर्धारित अंकों का प्रतिशत हाई स्कूल के लिए 89.80 तथा इंटरमीडिएट के लिए 87.80 रखा गया था। तथा भतरौजखान से इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले बच्चों में हाई स्कूल से सौरभ कश्मीरा, लता रावत, तानिया भंडारी, सुमन जोशी तथा विद्या जोशी का नाम शामिल है। व इंटरमीडिएट से दिव्या रावत व तनिशा छिमवाल का नाम शामिल है।