अल्मोड़ा:- जंतर-मंतर में पुरानी पेंशन बहाली हेतु धरना प्रदर्शन

एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय व उत्तराखंड के आह्वान पर जनपद अल्मोड़ा से भारी संख्या में शिक्षकों कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि जंतर-मंतर खचाखच भर गया था इसके बाद भी लोग आने में थे रैली का समय 1 बजे तक निर्धारित किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बन्धु व सचिव स्थित प्रज्ञा ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली, सचिव मुकेश रतूड़ी व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि एक राष्ट्र में दो विधान नहीं चलेंगे सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली करनी ही होगी। जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत रहना होगा। इसकी समीक्षा बैठक भी की जायेगी।जंतर मंतर पर गिरिजा भूषण जोशी,चन्द्र शेखर नेगी,मनोज शर्मा, मदनमोहन शर्मा,मोहन जोशी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण उपाध्यक्ष मनीष पांडे डॉक्टर बलवंत अधिकारी,विनोद थापा, दिगम्बर फुलोरिया, पूरन बेस्ट बिष्ट रक्षित जोशी राजेंद्र प्रसाद ललित मोहन भाकुनी गिरीश मठपाल गंगाधर तिवारी,जीवन चंद जोशी, शांति जुयाल बालादत्त पांडे, बुद्धि बल्लभ, डॉक्टर नवीन चंद जोशी,ललित पाण्डेय, जीवन मेहरा, मदन ध्यानी,दिनेश भण्डारी आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply