Almora -: कुमाऊनी वेब सीरीज का निर्माण शुरू, अल्मोड़ा की ममता और नरेश मुख्य मुख्य भूमिका में आएंगे नजर

अल्मोड़ा| उत्तराखंड की दंतकथा धोती पछाड़, एक गांव नौ काव, पिंगलटों को लेकर अल्मोड़ा जिले के रंगल गांव में वेब सीरीज निर्माण शुरू हो गया है| कुमाऊनी वेब सीरीज का निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी और फिल्मकार अजय बेरी कर रहे हैं| वेब सीरीज में अधिकतर कलाकार उत्तराखंड के लिए गए हैं| अल्मोड़ा की ममता वाणी भट्ट एवं नरेश बिष्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे| निशा मेहरा, देवेंद्र भट्ट, सुनील तिवारी, जगदीश तिवारी, संदीप सिंह नयाल, ललित पांडे, ललित शाह, उमाशंकर, हिमांशु कांडपाल, भास्कर तिवारी आदि कलाकार सपोर्टिंग कलाकार है|