अल्मोड़ा -: एसएसजे परिसर की प्रियांशी डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड से होंगी सम्मानित

अल्मोड़ा| एसएसजे परिसर में 24 यूके एनसीसी बालिका वाहिनी की सीनियर अंडर ऑफीसर प्रियांशी भाकुनी को डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जाएगा|


बता दें, प्रियांशी को यह सम्मान ईमानदारी, समर्पण, अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है| इस मौके पर एनसीसी की लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत ने कहा कि प्रियांशी थल सैनिक कैंप, गणतंत्र दिवस कैंप, यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में हिस्सा ले चुकी है| उनकी उपलब्धि पर कमांडिंग आफिसर कर्नल मनोज कुमार कांडपाल आदि ने खुशी जताई|