अल्मोड़ा:- विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में प्रधानाचार्य को दी गई विदाई

दिनांक 31 मार्च को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विद्यालय में विदायी समारोह बड़े ही गरिमामय एवं भावुक वातावरण में आयोजित किया गया । इस अवसर पर सभी शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक प्रबन्ध समिति एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद संचालक गिरिजाशंकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रधानाचार्य के व्यक्तित्व एवं उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला सभी ने उनके मार्गदर्शन, अनुशासन एवं विद्यालय के विकास में दिए गए योगदान एवं दूरगामी सोच की सराहना की।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ० एन० एस० भंडारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत विनम्र एवं सहयोगी रहा है। उन्होंने अपने अनुभव, ज्ञान एवं मार्गदर्शन से अपने सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों को एक नई दिशा दी। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया विदायी कार्यक्रम के इस अवसर पर सभी की आँखे नम हो गई और सभी ने उन्हें भावभीनी विदायी दी।
इस अवसर पर प्रबंधक प्रो० एन० एस० भण्डारी , अध्यक्ष बद्री विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा , विभाग प्रचारक कमल , जिला प्रचारक बिरेन्द्र , श्याम पाण्डे, प्रो ० जगत सिंह बिष्ट, प्रो ० एस० एस० पथनी, डॉ० आर सी० उपाध्याय, गणेश चम्याल, पूर्व सम्भाग निरीक्षक प्रकाश पंत , गोपाल साँगा , भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गिरिजा किशोर पाठक, गोदावरी चतुर्वेदी, प्रीति बहुगुणा, पूनम जोशी नर्मदा शंकर अग्रवाल, अपूर्व पंत, दिनेश शाह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा, समारोह का समापन वन्दे मातरम गीत के साथ हुआ ।

Leave a Reply