
अल्मोड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान का शिलान्यास भी कर सकते हैं। बता दे कि मानस खंड मंदिर माला मिशन पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है और मानसखंड कॉरिडोर में आने वाले जागेश्वर धाम को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाना है इसलिए उम्मीद यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान यहां आकर जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान का शिलान्यास कर सकते हैं बताने की जागेश्वर मंदिर में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों का बीते गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा पांडे ने निरीक्षण किया और सीडीओ ने पूजा स्थल से लेकर मंदिर में पेयजल बिजली और साफ -lसफाई आदि को लेकर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

