Almora -: ऐतिहासिक लाइब्रेरी के कायाकल्प की तैयारी शुरू, डीएम ने आरडब्ल्यूडी को 91.24 लाख रुपये किए अवमुक्त

अल्मोड़ा| जिले की ऐतिहासिक लाइब्रेरी के कायाकल्प की तैयारी आरंभ हो गई है| इसके लिए डीएम ने अनटाइट फंड से आरडब्ल्यूडी को एक 90.24 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं| 13 अप्रैल को लाइब्रेरी अपग्रेड करने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो जाएगी| इसके बाद लाइब्रेरी में तमाम कार्य किए जाएंगे| डीएम के प्रयासों से यह कार्य धरातल पर उतरने वाला है| इससे क्षेत्र की जनता और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवाओं को काफी मदद मिलेगी| जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी की स्थापना 1960 में हुई थी| पहले इस लाइब्रेरी की व्यवस्था है बहुत मजबूत हुआ करती थी| पिछले दो दशक के भीतर यह लाइब्रेरी खस्ताहाल थी| पुस्तकालय लगातार बदहाली की ओर बढ़ता गया| 45 हजार से अधिक पुस्तकों वाले जिला मुख्यालय के टिन की छत लगातार बदहाल होती गई• सुधारीकरण के अभाव के कारण इसकी दीवारें भी अपनी चमक होती जा रही है छत टपकने शुरू हो गई है जिस कारण पुस्तकें खराब हो रही है| जिस कारण पाठकों को भी पुस्तकालय में पुस्तकें पढ़ने में असुविधा होती है| इन सभी सुविधाओं को देखते हुए डीएम वंदना सिंह ने बीते दिनों लाइब्रेरी को अपग्रेड करने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे| इस लाइब्रेरी को अपडेट करने का कार्य डीएम की प्राथमिकता में शामिल है• उन्होंने इसके लिए एक 90.24 लाख की धनराशि भी अनटाइट फंड से जारी की है| लाइब्रेरी के सुधार का जिम्मा आरडब्ल्यूडी को दिया है| टेंडर व्यवस्था संपन्न होने के बाद लाइब्रेरी की छत बदली जाएगी, फर्श और दीवारों की मरम्मत होगी, पीछे से हॉल को ध्वस्त कर उसे दो मंजिला बनाया जाना है|