
अल्मोड़ा| दिनांक 18 सितंबर 2022 को दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई| जिसमें कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ढु़गाधारा मोहल्ला और पूर्व पोखरखाली की स्थानीय जनता से श्रद्धा भाव भक्ति से अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में किए जाने का अनुरोध किया|
बीते दिवस मानस कुटीर, रामलीला मैदान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में एक आम बैठक दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम को भव्य और शालीन बनाने के लिए आम जनता के साथ-साथ स्थानीय विद्वान व अनुभवी जनों के विचार विमर्श के लिए बुलाई गई|
समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट व उपाध्यक्ष नीमा नगरकोटी, अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त कर भव्य और शालीन शोभायात्रा निकालकर प्रथम नवरात्रि के पूर्व सभी विधिविधान से मां देवी की पूजा अर्चना कर पूर्व की भांति माँ देवी की प्राण प्रतिष्ठा कर सायं कालीन महाआरती से पूर्व व पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी खुलकर अपने विचार रखे|
इस दौरान उपस्थित लोगों ने मूर्ति विसर्जन में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही और आयोजन को सुंदर और सफल बनाने के लिए सहयोग समर्थन दिया|
इस दौरान गीता बिष्ट, विमला नगरकोटी, कविता तिवारी, भुवन चंद्र त्रिपाठी, दीवान सिंह बिष्ट, दीपक कांत पांडे, निरंजना पांडे, दीवान सिंह रावत आदि स्थानीय लोग मौजूद थे|
