Almora -: आधी रात को दौड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए अल्मोड़ा के प्रदीप सेना में भर्ती के लिए चंडीगढ़ में लेंगे प्रशिक्षण

अल्मोड़ा| 20 वर्षीय प्रदीप मेहरा का आधी रात को दौड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था, उन्होंने यह साबित कर दिया कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती| कुछ दिनों पहले सेना भर्ती के लिए आधी रात को नोएडा की सड़कों पर संघर्ष करते प्रदीप को अब सैन्य सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित मिनर्वा अकादमी प्रशिक्षण लहंगे अकादमी उनको सैन्य अधिकारी के लिए 3 वर्ष तक निशुल्क प्रशिक्षण देगी| उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी प्रदीप मेहरा नोएडा सेक्टर-49 बरोला में रहते हैं| सेक्टर-16 मैकडोनाल्ड में काम करते हुए वह रोजाना रात 11 बजे काम से वापस आते वक्त सेना की तैयारी के लिए 10 किमी की दौड़ लगाने को लेकर चर्चा में आए| शहर की सड़कों में वह आधी रात को दौड़ रहे थे जिसका वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हुआ| इसके बाद उनकी संघर्ष की कहानी सामने आई इसके बाद 21 मार्च को अकादमी ने उनको निशुल्क प्रशिक्षण का प्रस्ताव दिया| इसके लिए उन्होंने हामी भर दी है| बताते चलें कि प्रदीप की मां बीमार है| मां के उपचार में खर्च के चलते उनकी परिवार पर कर्ज भर रहा था| ऐसे में उनको 12वीं के बाद नौकरी करनी पड़ी है| लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी सेना की तैयारी में जुटे रहे|