Almora -:आधी रात को नोएडा की सड़कों में दौड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए अल्मोड़ा के प्रदीप को फिर मिली मदद

अल्मोड़ा| कुछ दिनों पहले ही इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा सुर्खियों पर आए थे| वीडियो में वह आधी रात को नोएडा की सड़कों में दौड़ते हुए नजर आ रहे थे| उनकी दुख भरी कहानी भी वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई थी| इंटरनेट मीडिया वायरल वीडियो को देखने के बाद प्रदीप को लगातार मदद मिल रही है| इसी कड़ी में सेना भर्ती की तैयारी के लिए आधी रात को शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले प्रदीप मेहरा को एक रिटेल कंपनी ने ढाई लाख रुपए की मदद दी है| कंपनी के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-49 बरोला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनको चेक सौंपा|