अल्मोड़ा -: जिले में पहली बार लगेगी डाक प्रदर्शनी

अल्मोड़ा में डाक विभाग द्वारा पहली बार जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा| चार और पांच नवंबर को लगने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे|


डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल के मुताबिक, कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट भगवती पैलेस होटल में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे| समारोह में चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल अमिताभ खर्कवाल, निर्देशक डाक सेवाएं अनुसूया प्रसाद भी मौजूद रहेंगे| दोपहर 1:00 बजे से फिलेटली (डाक टिकट संग्रहण वह अध्ययन) पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा|


बता दें , 5 नवंबर को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा विषय पर स्टॉप डिजायन प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा| प्रदर्शनी अल्मोड़ा डाक मंडल द्वारा उत्तराखंड राज्य के डाक टिकट संग्रहकर्ताओं की सहायता से आयोजित की जाएगी| इस प्रदर्शनी का उद्देश्य फिलेटली का प्रचार, डाक टिकट संग्राहकों को अवसर प्रदान करना तथा नवोदित डाक टिकट संग्राहकों को उनके डाक टिकट संग्रहण के प्रदर्शन हेतु मंच उपलब्ध कराना और डाक टिकट संग्रहकर्ता ग्रुप के बीच जागरूकता पैदा करना है|