Almora- मेडिकल कॉलेज बेस की लचर स्वास्थ्य सेवाएं पड़ी सुस्त……….. आप ने दिया धरना

अल्मोड़ा। नगर में स्थित मेडिकल कॉलेज बेस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में धरना दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी बेस में मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है और यही कारण है कि पिछले दिनों यहां एक नवजात बच्चे ने अपनी जान गवाई। इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य समेत उच्च अधिकारियों का भी घेराव किया उन्होंने कहा कि यहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ भी मौजूद नहीं है और डायलिसिस।

की व्यवस्था भी नहीं है वेंटिलेटर शोपीस बनकर पड़े हैं। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि जल्द से जल्द यहां की लचर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेंगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस प्रकार धरना प्रदर्शन पर अस्पताल प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, दानिश कुरेशी, मीना भंडारी, अरुणोदय तिवारी, अखिलेश टम्टा, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Recent Posts