
अल्मोड़ा।जिले में पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। बता दें कि चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस चालकों से नियमों का पालन करने के लिए अपील कर रही है।
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है तथा नगर के टैक्सी स्टैंड, लोअर माल रोड समेत अनेक स्थानों पर आज रविवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान नियम तोड़ने पर 8 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया और यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया ने चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन किया जाए। इसके साथ ही चेतावनी भी दी और नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाने के लिए भी कहा।

