Almora- पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध करी कार्यवाही….. जानिए कारण

आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 को मंगलवार के दिन अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा पांच वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने इनके खिलाफ कार्यवाही की है। बता दें कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रशासन लगातार अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। पुलिस प्रशासन वाहन चालकों से अपील कर रहा है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन ना करें मगर फिर भी वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई हैं और आज मंगलवार की सुबह अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने एसएसजे कॉलेज गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 5 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की और उनसे यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी पुलिस द्वारा की गई।