
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए काफी प्रयास कर रही है। जिसके लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश के बाद दन्या पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और गौली दन्या में परचून की दुकान से दो पेटियों में अवैध शराब बरामद की जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त सुंदर चंद्र जोशी को गिरफ्तार करते हुए थाने में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। यहां थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, होमगार्ड ललित प्रकाश, पीआरडी भूपाल सिंह, चालक देवेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

