अल्मोड़ा:- पुलिस ने बरामद करी 20 पेटी अवैध शराब……. तस्कर फरार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने होली के त्योहार और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सजकता के साथ गश्त बढ़ा दी है। बता दे कि एसएसपी के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस लगातार अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की टीम को इस दौरान काफी बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि पुलिस ने वैगनआर कार से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

हालांकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। अवैध शराब से भरी कार को छोड़कर तस्कर भाग गया। फिलहाल पुलिस तस्कर की तलाश कर रही है। पुलिस ने आज तड़के चेकिंग अभियान के दौरान यह शराब बरामद की है और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया। अल्मोड़ा कोतवाली में फरार तस्कर अबीर अनवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तथा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।