अल्मोड़ा -: पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजनों के द्वार, दिया हर संभव मदद का आश्वासन

अल्मोड़ा| एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस सीनियर सिटीजन की मददगार बन रही है|
जिसके तहत लमगड़ा पुलिस ने सीनियर सिटीजन के द्वार पहुंचकर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया|


थाना लमगड़ा के प्रभारी चौकी मोरनौला उ0नि0 संजय जोशी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर निवासरत सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें थाना लमगड़ा के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थय या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर सूचना दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।
अपने घर पर पुलिस को पाकर सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सीनियर सिटीजन अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने पुलिस की सराहना की|