
अल्मोड़ा| लमगड़ा पुलिस ने एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया|
थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें थाना लमगड़ा के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें| थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।
