अल्मोड़ा -: पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को समझाएं ‘उत्तराखंड पुलिस ऐप’ की सुविधाओं के लाभ,

अल्मोड़ा| अल्मोड़ा पुलिस द्वारा महिलाओं और युवतियों को ‘उत्तराखंड पुलिस एप’ व उसमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है|
राहगीर महिलाओं और युवतियों को उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड कर उसमें उपलब्ध सुविधाओं को घर से ही लाभ उठाने हेतु बताया गया|


उत्तराखंड पुलिस ऐप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध सुविधा गौरा शक्ति और SOS बटन के बारे में जानकारी प्रदान कर महिलाओं व युवतियों का गौरा शक्ति में स्व रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है|
महिलाओं व युवतियों ने उत्तराखंड पुलिस एप को उपयोगी बताते हुए अल्मोड़ा पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम की सहारना की|
इस दौरान हेड कांस्टेबल मीना तिवारी, महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी, अनीता टम्टा, हेमा मेहता आदि ने महिलाओं और युवतियों को उत्तराखंड पुलिस एप के प्रति जागरूक किया|