अल्मोड़ा:- शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार….. पढ़े पूरी खबर,

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बता दे कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अल्मोड़ा की लमगड़ा पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस ने दुर्गा नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान 87 पव्वे देसी शराब के साथ मदन सिंह फर्तियाल निवासी दुर्गा नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल अर्जुन लाल और बिशन सिंह भी शामिल रहे तथा पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।