
अल्मोड़ा जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार में एक युवक के पास से 37 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत करीब ₹500000 आंकी गई है और इस गांजे की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले 3 वर्षों से वाहन चलाने का कार्य करता था। भत्रौजखान पुलिस ने देर शाम मोहान बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। वाहन चालक उधम सिंह नगर जिले के जसपुर का निवासी शहजाद अली था जिसके कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टों में कुल 37.55 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा कार को भी सीज कर दिया गया है और पुलिस से जानकारी मिली है कि वह व्यक्ति पिछले 3 वर्षों से वाहन चलाने का कार्य कर रहा था तथा गांजे को बेचकर वह अधिक लाभ कमाना चाहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा इस कार्यवाही के दौरान एसआई जगत सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद त्रिपाठी, संदीप मलिक शामिल रहे।

