
अल्मोड़ा। जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कार्य किया जा रहे हैं। बता दे कि जिला अस्पताल में अब आधुनिक ओटी के लिए अलग से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाया जाएगा। आधुनिक ओटी के साथ ही नया ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी अस्तित्व में आएगा और इसकी खासियत यह होगी कि इसे सिर्फ ओटी में ही ऑक्सीजन की सप्लाई होगी जिससे गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें कि जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिसके लिए 18 करोड़ रुपए की धनराशि मिली है और यहां पर आधुनिक ओटी भी अस्तित्व में आया है और अब ओटी के लिए जरूरी संसाधन जोड़े जा रहे हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर एचसी गढ़कोटी के अनुसार ओटी के लिए वर्ल्ड बैंक के सहयोग से अलग से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिससे मरीजों को राहत मिलेगी और अस्पताल में नई सुविधाओ का विस्तार भी होगा।

