
अल्मोड़ा। जिले के मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सेवा शुरू हो चुकी है। बता दें कि प्रभारी मंत्री द्वारा मशीन का लोकार्पण मेडिकल कॉलेज में किया गया। लंबे इंतजार के बाद मेडिकल कॉलेज बेस में एमआरआई सुविधा मरीजों को मिल पाएगी। आज मंगलवार को प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 12 करोड़ की लागत की एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया और इससे पहाड़ के मरीजों को शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री का कहना था कि अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोगों के लिए यह काफी राहत की बात है कि मरीजों को मेडिकल कॉलेज में ही यह सुविधा मिल पाएगी। बता दें कि यह मशीन फरवरी माह में स्थापित कर दी गई थी लेकिन इसका संचालन नहीं हो पा रहा था इससे मरीजों को अब तक काफी पैसे खर्च करके हल्द्वानी निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब उन्हें अल्मोड़ा में यह सुविधा प्राप्त हो जाएगी जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

