अल्मोड़ा| ठंड के मौसम के चलते नगर की वन वे यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है|
एसएसपी पीके राय ने शीतकाल के मद्देनजर नगर की वन वे यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है| उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से अल्मोड़ा में वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन कर दिया गया है| एसएसपी ने कहा कि रविवार के दिन नगर की माल रोड पर वन वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी|
सात से लागू होगी यह व्यवस्था -:
माल रोड अल्मोड़ा पर सुबह 8:00 से शाम 7:00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी|
उक्त अवधि में कोई भी दोपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा|
एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीटी की तरफ सुबह 8:00 से शाम 7:30 बजे तक कोई भी चौपाहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा|
टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौहानपाटा कर्बला की तरफ सुबह 8:00 से शाम 7:00 बजे तक कोई भी चौपाहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा|
रविवार के दिन नगर के माल रोड पर वन वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी| सभी भारी वाहनों के लिए कर्बला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ रात्रि 8:00 से सुबह 9:00 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी|
इसके बाद दिन में 12:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी|
लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी भार वाहनों के लिए सुबह 8:00 से रात 10:00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा|