
अल्मोड़ा (रानीखेत)| क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है| अब तेंदुआ नगर क्षेत्र में भी सक्रिय हो गया है| खबर मिली है कि सोमवार की रात तेंदुआ राजकीय अस्पताल में घुस आया|
जिससे वहां भर्ती मरीजों में खलबली मच गई, हालांकि तेंदुआ वार्डों में नहीं घुसा|
तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में आधे घंटे तक पूरे परिसर में एक कुत्ते के पिल्ले को मुंह में दबाकर घूमता दिखाई दे रहा है| सीएमएस डॉ. केके पांडेय ने वन विभाग के अधिकारियों से परिषद में पिंजरा लगाने की मांग की है|
इस घटना से पूरे नगर क्षेत्र में दहशत फैली हुई है|
बताते चलें कि नगर के राजपुरा और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ लंबे समय से घूम रहा है| तेंदुए ने कई मवेशियों को मार दिया है| अब तेंदुआ नगर क्षेत्र में आना शुरू कर रहा है| सोमवार की रात को गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल के कंपाउंडर में तेंदुए के घुसने से भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई| सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है| तेंदुए के मुंह में एक कुत्ते का पिल्ला भी दिख रहा है| घटना रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है| तेंदुआ ऑपरेशन थिएटर की गली से लेकर इमरजेंसी वार्ड की गली में बेखौफ घूमता रहा| इस दौरान अस्पताल के वार्डों में लगभग 1 दर्जन से अधिक मरीज भर्ती थे| अच्छी बात यह है कि तेंदुआ वार्डों में नहीं गुस्सा, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी|

