अल्मोड़ा:- पंडित गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली में किया गया प्रबंध समिति का चुनाव….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। पं. गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली अल्मोड़ा में प्रबंधन समिति का चुनाव दिनांक 11 अगस्त, 2023 को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। संस्था की साधारण सभा द्वारा प्रबन्ध समिति के 12 सदस्यों एवं 5 पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 8 अगस्त 2023 को केवल 12 सदस्यों द्वारा ही नामांकन किया गया। किसी भी सदस्य द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 11 अगस्त, 2023 को चुनाव
अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, अल्मोड़ा नन्दन सिंह बिष्ट एवं चुनाव
पर्यवेक्षक व खण्ड शिक्षा अधिकारी हवालबाग प्रकाश सिंह जंगपांगी की उपस्थिति एवं
देखरेख में चुनाव कार्यवाही निर्विरोध सम्पन्न की गयी। साधारण सभा की अध्यक्षा संस्थाध्यक्ष बहादुर सिंह सलाल द्वारा की गयी तथा संचालन गिरीश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
गिरीश चन्द्र शर्मा वर्ष 1995 से लगातार 9वीं बार निर्विरोध प्रबन्धक चुने गये।
बहादुर सिंह सलाल अध्यक्ष, जमन सिंह रावत उपाध्यक्ष, हेम चन्द्र जोशी – सहायक प्रबन्धक तथा त्रिलोक स्यूनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। देव सिंह भोजक,
महेन्द्र सिंह स्यूनी, मनोज उपाध्याय, कुंवर राम, सूरज सिंह सलाल, प्रकाश सिंह
बिष्ट तथा कमल सिंह मेहरा प्रबन्ध समिति के सदस्य चुने गये।
प्रधानाचार्य गणेश सिंह, प्रवक्ता पूजा आर्या एवं स०अ० सुशील
कुमार बाराकोटी पदेन सदस्य चुने गये। डा० बसन्त बल्लभ लोहनी पूर्व प्राचार्य, कुमाऊँ
विश्वविद्यालय सुरेश चन्द्र जोशी एवं शिक्षाविद् मोहन चन्द्र काण्डपाल मनोनीत सदस्य चुने गये।