
अल्मोड़ा| जिले में 13 माह के लंबित बिलों के भुगतान के लिए सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की एक माह से चली आ रही हड़ताल जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता के बाद स्थगित हो गई है|
अब जाकर लंबे समय से बंद सरकारी राशन की दुकानों के ताले खुलेंगे और एक लाख Siva अधिक उपभोक्ताओं को सस्ता राशन मिल सकेगा|
दरअसल, पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले सस्ता गल्ला विक्रेता एक माह से हड़ताल पर थे| बृहस्पतिवार को सस्ता गला विक्रेताओं की जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता हुई|
जिला पूर्ति अधिकारी पीतांबर प्रसाद के मुताबिक, पांच माह की धनराशि विक्रेताओं के खाते में डाल दी गई है| शेष राशि जल्द खातों में जमा की जाएगी| प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के बिलों के भुगतान को लेकर केंद्र सरकार से वार्ता चल रही है| धनराशि मिलते ही विक्रेताओं के खाते में जमा कर दि जाएगी|
समिति के जिला अध्यक्ष संजय साह रिक्खू के मुताबिक, वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है| विक्रेताओं से गोदाम में राशन उठाकर राशन वितरण शुरू करने की अपील की है|
बता दें, अब राशन की 968 दुकानों के ताले खुलेंगे और उपभोक्ताओं को सस्ता राशन मिलेगा|

