Almora- मां शारदा की 169 वीं जयंती पर रामकृष्ण कुटीर द्वारा गरीबों को बांटे गए कंबल और राशन के पैकेट

आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को शनिवार के दिन रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में मां शारदा की 169 वी जयंती मनाई गई। जिसमें अल्मोड़ा नगर के सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों व स्थानीय निर्धन परिवारों को कंबल, बनियान व राशन के पैकेट बांटे गए। इस कार्यक्रम का आयोजन कुटीर परिसर में किया गया था जिसमें 270 कंबल, 40 बनियान, तथा 35 पैकेट राशन के बांटे गए राशन के पैकेट में दाल, चीनी, तेल, नमक, चाय तथा मसाले आदि शामिल थे।

तथा कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के प्रतिनिधि के तौर पर महिला थानाअध्यक्ष अल्मोड़ा की बरखा कन्याल सम्मिलित हुई। तथा उनके द्वारा वहां पर उपस्थित जनता को पुलिस द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने महिला अधिकारों बाल अधिकारों व नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया। तथा पुलिस विभाग की तरफ से जनता को मास्क भी बांटे गए। तथा रामकृष्ण कुटीर के स्वामी ध्रुवेशानन्द जी महाराज ने वहां उपस्थित जनता का स्वागत किया। तथा इस अवसर पर स्वामी कृपालाथानंद महाराज, सोमनाथ महाराज, अनुराग महाराज, मणिमोहन साकार, राजेंद्र सिंह खड़ायत, गोपाल नेगी, महेश पांडे, जानकी ढौंढियाल समेत आदि भक्त व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।