अल्मोड़ा:- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी भाषा में रखी अपने मन की बात

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रा.आ.प्रा.वि – बासोट, क्षेत्र भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के बच्चों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर अपनी बात को अपनी मातृभाषा कुमाउनी में रखा गया। अपनी मातृभाषा को संरक्षण प्रदान करने व इसकी उपयोगिता पर कु. तनु , भगीरथ प्रकाश, प्रिन्स नेगी ने अपनी बात रखी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी व शिक्षक कृपाल सिंह शीला ,ताजदार अंसारी,ज्योति गोस्वामी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाये जाने की उपयोगिता को समझा व महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply