
अल्मोड़ा| राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में एन.एस.एस के स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया| शिविर का शुभारंभ संस्था की प्रधानाचार्य एवं सेवानिवृत्त कर्नल राम चंद द्वारा किया गया| इस अवसर पर बच्चों द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत लोकल फॉर वोकल थीम पर आधारित ऐपण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| जिसमें वैदेही कांडपाल प्रथम, दिव्या द्वितीय एवं ज्योति बिष्ट तृतीय स्थान पर रही|
संस्था में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया| प्रधानाचार्य रेखा असवाल ने कहा इस तरह क्रियाकलापों से छात्राओं में रोजगार के अवसर विकसित होंगे एवं आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा| कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विजया वर्मा ने किया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल की भूमिका में पतंजलि समिति रानीखेत के जिला प्रभारी मनोहर सिंह नेगी पतंजलि महिला समिति अल्मोड़ा की तहसील प्रभारी मंजू जोशी व संस्था की प्रधानाचार्य रेखा अस्वाल रहीं| मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया|
क्रार्यक्रम में संस्था के राकेश सिंह, शुभा पोखरिया, सचिन जोशी , आई.डी.तिवारी, आकांक्षा एवं संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |
