
अल्मोड़ा, आज दि. 21 मार्च, 2026 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के 7 दिवसीय विशेष शिविर का रा.इ.का. नाई, वि. ख० ख – ताकुला में समापन हुआ। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवनेश ठकुराठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर छात्र- छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सात दिवसीय शिविर में आयोजित गतिविधियों में शिविरार्थियों की भूमिका को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि शिविर में आयोजित गतिविधियों से छात्रों के गुणों का स्वाभाविक विकास होता है।
कार्यक्रम अधिकारी आरएन पाठक ने कहा कि शिविर के ये सात दिन छात्रों को जीवन भर याद रहेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने एनएसएस को एक अग्रणी योजना के रूप में प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. डी.एस. धामी ने स्कूल को धन्यवाद दिया और शिविरार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर छात्रों के भविष्य की नींव को मजबूत करते हैं।
सात दिवसीय शिविर में छात्रों के बीच लोकगीत गायन, लोक नृत्य, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, डायरी लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर में बेस्ट स्वयंसेवक (पुरूष) प्रियांशु डसीला को और बेस्ट स्वयंसेवक (महिला) अंजली को चयनित किया गया। सर्वश्रेष्ठ ग्रुप का पुरस्कार ग्रुप बी ने जीता।
इस शिविर में अल्मोड़ा के वीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदीप सिंह और नाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पवनेश ठकुराठी ने विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की। गणेश चंद्र शर्मा, अर्पण साह, अंकित जोशी, अंजलि आर्या ने छात्रों के बौद्धिक सत्रों को संबोधित किया। शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने गणनाथ मंदिर का पैदल भ्रमण भी किया।
शिविर में महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेमा खाती, कार्यक्रम सहायक नंदन जड़ौत, जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ स्वयंसेवी राहुल जोशी, पारस बिष्ट, हिमांशु जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, प्रांजल कुंजवाल, पंकज सिंह पाना, जितेन्द्र शर्मा, मेघा उपाध्याय, दिव्या, हर्षिता, प्रियंका आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
