![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| जिले में अब कूड़ा भी जलेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा| लंबे समय बाद कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है|
जानकारी के मुताबिक अब यहां अमेरिकी ब्लैक होल तकनीक से कूड़े का निस्तारण होगा| इस तकनीक की खासियत यह है कि यह प्लाज्मा युक्त मैग्नेटिक भट्टी में हर तरह का कूड़ा जलाता है| जब कूड़ा जल जाता है उसके बाद बची राख से टाइल्स तैयार किए जाते हैं| इसकी लागत 9 करोड़ के करीब आंकी गई है|
कूड़ा निस्तारण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस तकनीक पर तैयारी चल रही है|
पालिका के अनुसार, इस तकनीक से अभी तक सिर्फ बेंगलुरु और लेह में कूड़ा निस्तारित किया जाता है| इस तकनीक के तहत प्लाज्मा युक्त मैग्नेटिक भट्टी स्थापित होगी, जो जंगलों के बीच भी बेहद कम जगह में आसानी से स्थापित की जा सकती है| इसमें हर तरह के कूड़े को जलाया जा सकता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)
Qhat about the cevage carrying vehicle and ao called underground garbad pit of Nagar Palica? Which technology was in two matters?