
अल्मोड़ा| सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से किताबें डिजिटल माध्यम से मिलेंगी| विद्यार्थियों के डिजिटल आई कार्ड पर लगे क्यूआर कार्ड को स्कैन करके विद्यार्थी पुस्तकालय से किताबें ले सकेंगे|
यह प्रणाली पहली बार अपनाई जा रही है| इससे कागजी तौर पर जारी पुस्तकों का हिसाब नहीं रखना होगा| पुस्तकालय को 10 लाख से अधिक की नई किताबें मिल चुकी है|
जानकारी मिली है कि 10 लाख 53 हजार रुपये से पुस्तकालय को मिली 5 हजार नई किताबों में बारकोड लगाने का काम शुरू हो गया है| इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद विद्यार्थी डिजिटल आई कार्ड को स्कैन कर पुस्तकें ले सकेंगे| स्कैन करने के बाद उनके खाते में किताबों की सूची दर्ज हो जाएगी और प्रबंधन को कागजी तौर पर जारी पुस्तकों का हिसाब नहीं रखना होगा| डिजिटल किताब ले जाने और जमा करने की तिथि भी दर्ज होगी|
बताते चले कि परिसर के पुस्तकालय में पुराने संस्करण की करीब ढाई लाख से अधिक किताब है| विद्यार्थियों को नए संस्करण की किताबों के लिए खुले बाजार से किताबें खरीदनी पड़ती है, लेकिन अब उन्हें पुस्तकालय में नए संस्करण की किताबें उपलब्ध होंगी|
